CBSE 12th Result: कपड़े की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी टॉपर, गयाजी की माही कुमारी ने 99.8% अंक लाकर रचा इतिहास, बिहार का नाम किया रोशन

गया की बेटी माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में गया और बिहार का नाम रोशन किया है।

CBSE 12th Result: कपड़े की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी टॉपर, गयाजी की माही कुमारी ने 99.8% अंक लाकर रचा इतिहास, बिहार का नाम किया रोशन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

गयाजी: गया की बेटी माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में गया और बिहार का नाम रोशन किया है। 500 में 499 अंक लाकर माही देश के टॉप स्कोरर्स में शामिल हुई है। खास बात यह है कि माही के पिता एक छोटी सी कपड़े की दुकान चलाते हैं। साधारण परिवार से आने वाली माही की इस सफलता से पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है।

गया शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित ढोलकिया गली की रहने वाली माही कुमारी ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माही केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 की छात्रा रही है। उसने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। माही के पिता मनोज कुमार छोटी सी कपड़े की दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। माही ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, अनुशासन और लगातार मेहनत को दिया है। रिजल्ट आने के बाद घर में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और लोग लगातार बधाई देने पहुंच रहे है.

माही कुमारी बताती हैं की मेहनत और अनुशासन बहुत जरूरी है। माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग से मुझे यह सफलता मिली है। माही के परिवार में यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है। पिछले साल उसकी बड़ी बहन मोलिसा कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 98.8 प्रतिशत अंक लाकर पटना रीजन में टॉप किया था। अब छोटी बहन माही ने देश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है छोटे से व्यवसायी परिवार की बेटी माही कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और हौसले के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।